khabar abhi tak

मुंबई-हावड़ा मेल में गर्भवती चक्कर खाकर गिरी, नरसिंहपुर में मिला इलाज


जबलपुर।
मुंबई-हावड़ा मेंल में शनिवार को धनबाद की यात्रा कर रही एक गर्भवती चक्कर खाकर गिर पड़ी। चलती ट्रेन में इसकी सूचना नरसिंहपुर स्टेशन को दी गई। ट्रेन के नरसिंहपुर पहुंचते ही डॉक्टर ने गर्भवती की जांच की और उसे आवश्यक दवाएं देकर आगे की यात्रा करने की अनुमति दी।

मुंबई-हावड़ा मेल के एस-6 कोच के बर्थ नंबर 46 पर धनबाद की यात्रा कर रही यात्री निशा को अचानक चक्कर आने लगे। मौके पर उल्टियां करने लगी थी। यह नजारा देखकर सहयात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी थी। टीटीई ने तत्काल नरसिंहपुर डिप्टी एसएस से संपर्क किया। ट्रेन के नरसिंहपुर पहुंचने पर डॉ आरआर कुर्रे पहुंच गए थे, जिन्होंने 8 माह की गर्भवती यात्री की जांच की और उसे जरूरी दवाएं देकर उसे आगे की यात्रा करने की अनुमति दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak