khabar abhi tak

वीडियो कॉल स्कैम : फर्जी पहचान बताकर दिया धोखा, हड़पे 36 हजार

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
नीमखड़ा की रहने वाली एक महिला को वीडियो कॉल पर फर्जी पहचान दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने धोखा देते हुए उससे 36 हजार रूपए हड़प लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बरेला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नीमखेड़ा के खमरिया गांव में रहने वाली निशा चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ आनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी हुयी है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी गलत पहचान बताकर/दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रानिक रिकार्ड का प्रयोग किया, जिससे उसे वास्तविक दिखाकर भ्रमित करते हुये उसके 35 हजार 800 रूपये हड़प लिये।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak