khabar abhi tak

सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरक्षक निलंबित, देखें वीडियो



जबलपुर।
दमोह सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरक्षक 2268 रत्नेश तिवारी निवासी जिला दमोह वर्तमान पदस्थापना पुलिस लाईन जबलपुर, जो  15 अक्टूबर से बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित है। आरक्षक के द्वारा वायरल वीडियो के माध्यम से जिला दमोह के सांसद राहुल सिंह के विरूद्ध अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई। वायरल वीडियो में की गई अनुशासनहीनता के कारण आरक्षक रत्नेश तिवारी को कार्यालयीन आदेश के माध्यम से बुधवार को निलंबित किया गया है। आरक्षक के विरूद्ध  अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak