khabar abhi tak

कार का कांच तोड़कर कोचिंग संचालक का रूपयों भरा बैग चोरी, देखें वीडियो



जबलपुर।
रानीताल स्थित जबलपुर इंस्टीट्यूट के संचालक की कार का कांच तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने रूपयों भरा बैग चोरी कर लिया। बुधवार की शाम इस वारदात की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। कोचिंग संचालक ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रानीताल में जबलपुर इंस्टीट्यूट के संचालक गढ़ा निवासी राहुल तिवारी का 25 हजार रूपए से भरा बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। बैग में रूपयों के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। राहुल ने पुलिस को बताया कि वे रानीताल स्थित ऑफिस में दोपहर करीब 1 बजे आए थे। कार क्रमांक एमपी 20 सीई 1728 दवा दुकान के पास ही पार्क की थी। दोपहर में वे एक बार ऑफिस से बाहर आए थे लेकिन उन्हें वाहन में कोई भी वारदात नजर नहीं आई थी। शाम करीब 5 बजे आसपास उन्हें आसपास के लोगो ंने बताया कि उनकी कार का कांच टूटा हुआ है। 


राहुल ने कार के पास जाकर देखा कार का पिछली खिड़की का कांच टूटा हुआ था और कार में रखा बैग नहीं था। राहुल ने पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज देखे थे लेकिन उसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का कहना था कि चौराहे पर कई कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak