khabar abhi tak

साड़ों की कुश्ती : सदर की गलियों में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो



जबलपुर।
सदर की गलियों में शुक्रवार को साड़ों की लड़ाई में लोग घरों में दुबक गए। गलियों में सन्नाटा पसर गया। कुछेक लोग हिम्मत दिखाकर साड़ों को भगाने की कोशिश करते नजर आए लेकिन हकीकत यह रही कि वे नाकामयाब रहे। आखिरकार, साड़ों को एक घंटे की मशक्कत के बाद ही दूर किया जा सका।

यह मामला सदर की गली नंबर 7 का है। इस जगह पर सुबह से ही साड़ों का मल्लयुद्ध हो रहा था। भारी भरकम शरीर वाले साड़ों की कुश्ती देखकर लोग खुद को बचाने में लगे हुए थे। सड़क पर मौजूद वाहन एक-एक कर गिर रहे थे। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों में टूट-फूट होती रही। इससे बचने के लिए लोगों ने हाका गैंग को सूचित भी किया था लेकिन कुछ नहीं हो सका। क्षेत्र के रहने वाले अमित अग्रवाल, रॉकी सिंह कहते हैं कि यहां आवारा मवेशी घूमते रहते हैं। कई बार स्कूल के पास इनकी लड़ाई देखी गई है लेकिन आज यहां लड़ाई की वजह से कई वाहनों में नुकसान हुआ है। त्योहार के समय इन मवेशियों की मौजूदगी खतरनाक साबित हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak