khabar abhi tak

जबलपुर से दमोह कार में नाबालिगों के साथ जाते और भैंस चोरी कर लाते, पुलिस ने गिरोह को किया गिरफ्तार

दमोह/जबलपुर. दमोह जिले में ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भैंस चोरों का जबर्दस्त आतंक है.अलग अलग थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही है तो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका तेंदूखेड़ा है जहां हर दिन भैंस चोरी हो रही है और पिछले दो महीनों से ये घटनाएं तेज हुई है। पुलिस को इस मामल में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 7 चोरों को गिरफ्तार किया है खास बात ये हैं कि इनमें 3 नाबालिग हैं। ये लोग जबलपुर से चोरी करने दमोह के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचते थे.

भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते एसपी ने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में अलग से पेट्रोलिंग के लिए गाडिय़ाँ तक मुहैया कराई हैं, सामान्य गश्त के अलावा दो अलग पार्टियां रात भर गांव गांव में गश्त कर रही है, इस गश्त का फायदा हाल ही में सामने आया है जब बीती रात पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड की गई चोरी की दो भैंसे बरामद की है।

पुलिस ने बरामद की चोरी की भैंसें  

दरअसल गश्त के दौरान तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दोनी गांव से कुछ लोग भैंसों को चोरी कर ले जा रहे हंै, पुलिस ने दबिश दी तो गांव की पुलिया के पास एक कार खड़ी दिखी और वहीं पास में खड़े पिकअप वाहन में दो भैंसे लोड थी, पुलिस को देखकर चोर गाडिय़ां छोड़कर भाग खड़े हुए और पुलिस ने भैंस पिकअप और कार को कब्जे में लिया, पुलिस फरार चोरों की तलाश में लग गई ।

पुलिस चोरों से कर रही पूछताछ 

तेंदूखेड़ा पुलिस ने जंगल से तीन चोर गिरफ्तार किये जबकि सिग्रामपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे मेंचार चोर गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए चोरों में 4 बालिग हैं, जबकि तीन नाबालिग चोर है। ये सभी जबलपुर के रहने वाले हैं और शातिर चोर है,. जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये लोग लग्जरी कर में नाबालिगों को बैठकर जबलपुर से दमोह आते हैं और भैंस चोरी का गिरोह चलाते हैं. पुलिस आरोपियों से भैंस चोरी सहित अन्य चोरियों एक विषय में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak