khabar abhi tak

बाहर के यात्रियों को निशाना बनाता था ' शुभम ', देखें वीडियो



जबलपुर।
शहर आने वाले बाहरी र्व्यिक्तयों को लूटपाट का निशाना बनाता था मांडवा बस्ती का रहने वाला शुभम बेन। यह खुलासा सिविल लाइन पुलिस ने लूट के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद किया है। पुलिस का कहना है कि सुबह के समय भीड़भाड़ कम होने का फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देते थे। पेशे से ऑटो चालक दिखने वाले इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे अन्य वारदातों के खुलासा होने की आशंका है।


सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार की है। इसमें सिंगरौली के रहने वाला व्यक्ति बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जा रहा था। मरियम चौक के पास ऑटो चालक ने अचानक वाहन रोक दिया और अपने नाबालिग साथी के साथ ऑटो में सवार व्यक्ति को चाकू दिखाकर उससे पांच सौ रूपए छीन लिए और मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। मौके पर यात्री ने जब उनका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और ऑटो से नीचे उतारकर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्तपाल भेजा और सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी तक पहुंचे थे। पुलिस की गिरफ्त में आए शुभम और उसके साथी ने वारदात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, ऑटो और लूट की राशि जब्त कर ली है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak