khabar abhi tak

गौरेया प्लाट के बदमाश से लोहे के बॉक्स में मिली शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
मदनमहल के गौरेया प्लाट में काउंटरनुमा लोहे के बॉक्स में अवैध रूप से शराब मिली है। शराब की डंपिंग क्षेत्र का एक बदमाश कर रहा था। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी पर पूर्व से कई मामले पंजीबद्ध होना बताया है। 

मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दिन्नू उर्फ दिनेश विश्वकर्मा गौरेया प्लाट मदनमहल मे सौरभ कुशवाहा के घर के सामने लोहे के बाक्स में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बेचने के लिये रखे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिनेश उर्फ दिन्नू विश्वकर्मा निवासी शिवनगर बताया। पुलिस ने लोहे के बाक्स का ताला खुलवाया, जिसमें शराब से भरे 7 कार्टून रखे मिले। पुलिस ने आरोपी दिन्नू उर्फ दिनेश से 250 पाव देशी शराब व 22 बाटल अंग्रेजी शराब जब्त की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak