जबलपुर। डीआईसी से रिटायर एक व्यक्ति का मोबाइल हैक करके साइबर ठगों ने खाता खाली कर दिया। मामले की पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गढ़ा पुलिस के मुताबिक प्रेमसागर निवासी सुरेश कुमार खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र से रिटायर है। उसका एक्सिस बैंक का नया एटीएम कार्ड आना था, जो उसे 10 दिन तक प्राप्त न होने पर वह एक्सिस बैंक की मदनमहल की शाखा जानकारी लेने पहुचा था। बैंक अधिकारी व्दारा बताया गया कि एटीएम कार्ड आपको 15 सितंबर को प्राप्त हो चुका है, जिन्हे उसने बताया कि एटीम कार्ड नही प्राप्त हुआ है। उनके व्दारा पोस्ट आफिस से सम्पर्क करने की सलाह दी गई। वह पोस्ट आफिस गया तो वहां पर भी कोई जानकारी प्राप्त नही हुई। फिर 16 सितंबर को घर पर मोबाइल पर कोरियर सर्विस या पोस्ट आफिस का एप सर्च किया। जानकारी भरी गयी कि उसके बाद उसे एक मोबाइल नम्बर से एक कोरियर सर्विस एपीके फाइल व्हाट्सएप आयी। वह डाउनलोड हो गया। इसके बाद 3 अक्टूबर को एक्सिस बैंक के खाता से 9999 रुपये, 9999 रुपये, 2998 रुपये, 5000 रुपये एवं 1999 रुपये कुल 29996.18 कट गए। एसबीआई की क्रेडिट कार्ड से 2000, 2000,1999.99, 1999.99,1999.99,2499.99,2000,2500 कुल 16,999.96 दोनो बैंको का कुल 46996.14 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर उससे आन लाईन 46996.14 रुपये की धोखाधडी की है।