khabar abhi tak

रांझी में पुलिस ने पकड़े गाडिय़ों में लगे 15 डीजे बाक्स, कैंट में 10 साउंड सिस्टम किए जब्त,

जबलपुर। जबलपुर के रांझी के गोकलपुर क्षेत्र में पुलिस ने 15 डीजे लगा मिनीट्रक पकड़ा है। वहीं केंट पुलिस ने भी 10 साउंड सिस्टम लगी गाड़ी को बरामद किया है। दुर्गाेत्सव के दौरान शहर में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिसके चलते इस तरह की कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
                                                      बताया गया है कि रात्रि गश्त के दौरान रांझी सीएसपी सतीश साहू ने गोकलपुर में देखा कि तेज आवाज में बजाए जा रहे है, जिसपर उन्होने तत्काल मिनीट्रक को रोककर तीन छोटे व 12 बड़े डीजे सिस्टम के संबंध में  संचालक शैलेंद्र कुमार से वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने डीजे सिस्टम और ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।इसके बाद केंट पुलिस ने देर रात दो बजे के लगभग वाहन क्रमांक एमपी 49 जी 0986 को जब्त किया। इस गाड़ी में 10 साउंड बॉक्स लगे हुए थे। पुलिस ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दुर्गोत्सव में ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन को लेकर 2 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पुलिस, प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ करीब 250 डीजे, साउंड और लाइट संचालक शामिल हुए थे। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि प्रतिबंधित डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाए और साउंड सिस्टम निर्धारित अनुमति व शर्तों के अनुसार ही चलाया जाए। झांकियों, स्वागत मंचों और चल समारोहों में स्पीकर बॉक्स की संख्या, आकार और ध्वनि स्तर को लेकर भी निर्देश दिए गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak