ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की ही निवासी तुलसी बेन (उर्फ तोता) ने आरती के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे गांव का माहौल खराब हुआ। ग्रामीणों में नाराजगी की बड़ी वजह महिला द्वारा एक दिन पहले गांव के ही एक युवक के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत भी है। महिला ने शनिवार को युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन महिला ने मारपीट का आरोप लगाया, उसी दिन युवक जबलपुर शहर से गांव लौटा था। ऐसे में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं और इसे झूठा बताया है। मझौली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बातें और शिकायतें दर्ज कर ली हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई और वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र के पड़ुआ पिपरिया गांव में रविवार रात मंदिर की आरती के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इससे गुस्साए गांव के महिला-पुरुष एकजुट होकर मझौली थाने पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Tags
jabalpur