जबलपुर। पनागर के रहने वाले एक व्यक्ति को दो लोगों ने शराब पीकर बंधक बना लिया। दूरभाष पर पीड़ित की पत्नी के फोन आने के बाद लोकेशन लेते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बंधन मुक्त करवाकर आरोपियों को पकड़ा।
पनागर पुलिस ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात मुड़िया गांव में रहने वाले रोहित कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बुआ सास सुनीता की बेटी सोनम की शादी पहले हो चुकी थी। उसकी एक 4 वर्ष की बेटी है। आयुष राजोरिया निवासी परसवाड़ा ने सोनम से लगभग एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया है। आयुष राजोरिया एवं सोनम व सोनम की 4 वर्षिय बेटी तीनों पहले महाराजपुर में रह रहे थे। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे आयुष राजोरिया अपने छोटे भाई कृष्णा के साथ उसके घर आया। पूछा सोनम आई है। तो उसने कहा नहीं आयी। वह अपने छोटे भाई को लेने पनागर स्कूल आने लगा तो आयुष राजोरिया एवं कृष्णा राजोरिया दोनों साथ में चलने के लिये कहने लगे। दोनों उसके साथ आयुष ने उसे वायपास में शराब लेकर पिलाई फिर उसे आयुष ने अपनी सफेद स्कूटी में पीछे बिठाकर तथा कृष्णा उसकी मोटर सायकल चलाते हुये उसे खजरी खिरिया होते हुये कहीं ले गये।
जब उसका नशा कम हुआ, होश आया देखा आयुष राजोरिया एवं आयुष का भाई उसके दोनों हाथ पीछे बांधकर रखे थे। आयुष राजोरिया बोला मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी छोड़गे। तभी उसकी पत्नी का मोबाइल पर कॉल आया तो दोनों उसकी पत्नी से बोले कि महाराजपुर में रखे है। अपनी बहन को साथ लेकर आओ। उसकी पत्नी ने पता पूछा जो सही पता नहीं बताया। फिर पत्नी व छोटा भाई भोला डायल 112 के साथ आये। उसे आयुष व कृष्णा से छुडाये। उनके साथ थाना पनागर आया है। आयुष राजोरिया तथा कृष्णा राजोरिया ने शराब पिलाकर जबरन अपने साथ ले जाकर घर परसावड़ा धनवंतरीनगर में उसके हाथ बांधकर बंधक बनाकर रखा एवं हाथ मुक्कों से मारपीट किये जिससे कंधा व हाथ में चोट आई। पुलिस ने आरोपी आयुष राजोरिया तथा कृष्णा राजोरिया निवासी परसवाड़ा को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया।
