khabar abhi tak

लोकल खरीदें, भारतीय उत्पाद अपनाएं, 7 लाख करोड़े से अधिक की उम्मीद

 


जबलपुर।
  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने इस वर्ष नवरात्रि से दीपावली तक देशभर में 7 लाख करोड़ से अधिक का त्योहारी कारोबार होने की उम्मीद है। यह कारोबार पिछले वर्ष के लगभग 6.05 लाख करोड़ के रिकॉर्ड कारोबार से 15-18 प्रतिशत अधिक हो सकता है। यह अनुमान विभिन्न राज्यों के व्यापारिक संगठनों से मिले फीडबैक, उपभोक्ता मांग और खरीदारी के रुझानों पर आधारित है। लोकल का सम्मान करें, भारतीय उत्पाद अपनाएं, अपने शहर का व्यापार बढ़ाएं और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें। यह कहना है कैट जबलपुर संभाग के अध्यक्ष दीपक सेठी का। सेठी कहते हैं कि कैट जबलपुर संभाग के अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि अपना शहरए अपना व्यापारए अपना रोजगार की भावना को अपनाकर स्थानीय बाजारों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों और स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता देने से खरीदारी का लाभ अपने शहर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचता है।

कैट मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी ने कहा कि त्योहारी सीजन स्थानीय दुकानदारोंए छोटे व्यापारियों और भारतीय उत्पाद निर्माताओं के लिए नए अवसर लेकर आता है। उपभोक्ताओं की स्थानीय उत्पादों में बढ़ती रुचि से व्यापार और रोजगार को मजबूती मिल सकती है।

संभाग के महामंत्री राजा सराफ ने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने पर दुकानदारों के साथ परिवहन, पैकेजिंग, सजावट और खानपान से जुड़े लोगों को भी काम मिलता है। इससे पूरे व्यापारिक तंत्र को लाभ होता है।

महिला विंग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से महिला उद्यमियोंए हस्तशिल्प कारीगरों और घरेलू उत्पाद निर्माताओं को बाजार मिलता है तथा उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है।

जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने कहा कि त्योहारों पर स्थानीय बाजारों की रौनक बढ़ाने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपभोक्ताओं को अपने आसपास के बाजारों और दुकानों से खरीदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।

जिला महिला विंग अध्यक्ष नम्रता भाटिया ने कहा कि त्योहारों के दौरान महिला उद्यमियों और स्थानीय महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को खरीदारी में प्राथमिकता देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे महिलाओं के स्वरोजगार और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

जिला महामंत्री निखिल पावा ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने से शहर के बाजारों में कारोबार बढ़ता है और रोजगार के अवसर मजबूत होते हैं। उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मिलकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की अपील की।

कैट की अपील 

कैट ने देशवासियों से अपील की कि त्योहारों पर खरीदारी करते समय भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें और सामान अपनी गली.मोहल्ले तथा स्थानीय बाजारों के दुकानदारों से खरीदें। इससे छोटे व्यापारियों, कारीगरों, महिला उद्यमियों और भारतीय निर्माताओं को लाभ मिलेगा तथा स्थानीय रोजगार को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak