khabar abhi tak

जबलपुर : अखिल भारतीय रेलवे शतरंज प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से आयोजित, देश भर के खिलाड़ी रेलकर्मचारी आये

जबलपुर। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ, जबलपुर द्वारा 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में सोमवार 05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह दिनांक 05.10.2026 को प्रात: 09:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में पश्चिम मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री एकनाथ मोहकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की समस्त जोनल रेलवे की शतरंज टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके अनेक प्रतिष्ठित खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इन खिलाडिय़ों ने देश एवं अपने-अपने प्रदेशों का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष श्री मनोज गुरुमुखी, महासचिव श्री जी. पी. शिव नारायण, उपाध्यक्ष, श्री अनुरुध कौशल, श्री कमल कुमार तलरेजा (मंडल रेल प्रबंधक), श्री शशांक गुप्ता (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) एवं श्री गुरनार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में आरिफ अली का महत्वपूर्ण योगदान है. यह प्रतियोगिता भारतीय रेलवे के उत्कृष्ट शतरंज खिलाडिय़ों को एक मंच प्रदान करेगी तथा खेल भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak