khabar abhi tak

ग्वालियर में भीषण हादसा : मंदिर की लाइन में खड़े 45 श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 घायल

ग्वालियर. ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं। हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे थे, तभी ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई। कई लोग इसके मलबे में दब गए थे।

ग्वालियर हादसे के पीडि़तों के परिजन ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि मृतकों के परिजन को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाए। इसके साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और ड्राइवर दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक 11 मृतकों की पहचान

सत्येंद्र सिंह गुर्जर (22 वर्ष), पिता जगदीश सिंह, निवासी- महलगांव

सरला तोमर (50 वर्ष), पति राजेन्द्र सिंह तोमर, निवासी- हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर, गुढ़ा

गौरव परिहार (18 वर्ष), पिता कमलेश परिहार, निवासी- बड़ागांव, खुरेरी

महेश शर्मा (45 वर्ष), पिता मातादीन शर्मा, निवासी- सहसराम गसवानी, जिला श्योपुर

विमलेश (18 वर्ष), पिता- बबलू बघेल, निवासी महागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी

देवेश बघेल (17 वर्ष), पिता हरिसिंह बघेल, निवासी मावटा, भितरवार

प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (16 वर्ष), पिता संतोष जाटव, निवासी ठाठीपुर, चौहान प्याऊ

शौर्य शर्मा (15 वर्ष), पिता संजय शर्मा, निवासी सहसराम, श्योपुर

हेमंत राठौर, पिता बंटी राठौर, निवासी शिवनगर, गदाईपुरा

दिव्यांश कुशवाह (17 वर्ष), पिता- अशोक कुशवाह, निवासी- महेशपुरा, सिकंदर कम्पू

पवन राठौर (23 वर्ष), पिता विद्याराम राठौर, निवासी गदाईपुरा, हजीरा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak