khabar abhi tak

पूड़ी-अचार खाने के बाद चोरों ने डीआईजी के गनमैन के घर में की चोरी, नगदी सहित 40 लाख रुपए के जेवर लेकर भागे

रीवा। रीवा में चोरों ने डीआईजी के गनमैन अशोक तिवारी के घर से करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। चोरहटा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के दौरान परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने रसोई में पूड़ी-अचार खाने के बाद अलमारी के लॉकर तोड़े और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की खबर परिजनों को उस वक्त लगी जब वे सोकर उठे, देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी के लॉकर टूटे है, रसोई में पूड़ी, अचार व जूठे बर्तन रखे मिले। 

                          पुलिस के अनुसार चोरहटा निवासी अशोक तिवारी रीवा जोन के डीआईजी के गनमैन के तौर पर पदस्थ हैं। उनके घर में देर रात चोर घुसे उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर सबसे पहले घर की रसोई में पहुंचे, जहां पर उन्होने पूड़ी-अचार निकालकर खाया, इसके बाद आलमारियों के लॉकर तोड़ृकर सोने, चांदी के जेवर व नगदी रुपए चोरी किए और भाग निकले। खास बात तो यह है कि घर में चोरी होने की आहट परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं मिली। आज सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारियों के लॉकर खुले जिसमें रखे जेवर व नगदी गायब है। तत्काल घटना की खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak