khabar abhi tak

एमपी : देवेन्द्रनगर-सतना-रीवा-चुरहट मेमू ट्रेन को 21 अक्टूबर से चलाने की तैयारी, ट्रायल शुरू

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में नवनिर्मित रेल लाइन पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर और सीधी जिले के चुरहट के बीच नई मेमू ट्रेन को 21 अक्टूबर से चलाने की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज (17 अक्टूबर) को  166 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। यह ट्रेन पन्ना और सीधी जिले तक पहुंचने वाली पहली पैसेंजर ट्रेन होगी।

यह ट्रेन सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में यह रीवा, तुर्की, हिनौता रामवन, बगहाई, सकरिया, कैमा, करही, बरेठिया, नागौद और फुलवारी होते हुए देवेंद्रनगर तक जाएगी। इस ट्रायल से विंध्य और बुंदेलखंड के बीच रेल संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak