जबलपुर। जबलपुर के नए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मझौली विकासखंड की रानीताल ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होने यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचने की स्थिति भी जानी।
कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने चौपाल में अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति भी देखी गई। ग्राम पंचायत के दौरे के बाद कलेक्टर संदीपनी उच्चतर विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों के बारे में बातचीत की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने श्री विष्णु वराह मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान विधायक अजय विश्नोई भी मौजूद थे। इसके बाद जनपद सभागार में जनसंवाद हुआ, जिसमें स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
Tags
jabalpur
