khabar abhi tak

सूर्य हाफ मैराथन 2026 को सफल बनाने सेना, प्रशासन, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने मिलाया हाथ


जबलपुर।
22 नवंबर को होने वाली सूर्य हाफ मैराथन 2026 को सफल और यादगार बनाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर को मुख्यालय मध्य भारत एरिया, जबलपुर छावनी में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता मेजर जनरल संजय गौतम (चीफ ऑफ स्टाफ) मध्य भारत एरिया ने की। बैठक में भारतीय सेना, नागरिक प्रशासन, व्यापारिक समुदाय, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया।


मैराथन के सुचारू संचालन, व्यवस्थाओं, जनभागीदारी बढ़ाने, प्रायोजन तथा विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। आयोजन के माध्यम से जबलपुर की पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, नागरिक.सैन्य संबंधों को और मजबूत करने तथा शहर में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामुदायिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधियों के रूप में प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, जिला उपाध्यक्ष मनु शरत तिवारी और जिला संरक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बलदीप सिंह मैनी, प्रदीप चड्ढा, अनिल ग्रोवर, डीएस जसवानी, गीता शरत तिवारी, प्रीति चौधरी, प्रीति त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak