khabar abhi tak

रक्षा मंत्रालय का आदेश: 5 वर्ष से अधिक नहीं टिकेंगे अधिकारी



जबलपुर। रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के प्रशासनिक ढांचे में सुधार और अफसरों के पेशेवर विकास के लिए एक अहम गाइडलाइन जारी की है। इस व्यवस्था के तहत ग्रुप ए राजपत्रित अफसरों की किसी एकल इकाई में निरंतर तैनाती की सीमा 5 साल तय कर दी गई है। केंद्र सरकार की अनिवार्य जॉब रोटेशन नीति के आधार पर अधिकारियों के तय समय पर स्थानांतरण की जरूरत पर बल दिया गया है। नीति निर्माताओं का मानना है कि इस व्यवस्था से कार्यबल को विभिन्न तकनीकी माहौल का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे अधिकारियों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा और उपक्रमों के भीतर एक आधुनिक व्यावसायिक परिवेश तैयार होगा।

​इकाइयों और मुख्यालयों के अवसरों का अंतर घटेगा

​सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि उत्पादन इकाइयों तथा मुख्यालयों में पदस्थ अधिकारियों के बीच पेशेवर तरक्की के मौकों में जो असमानता बनी रहती है, उसे पूरी तरह दूर किया जाए। प्रशासनिक संतुलन साधने के लिए हर स्तर पर समान अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक माना गया है।

​अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों को मिला सख्त निर्देश

​रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी नए रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र के जरिए प्रबंधन प्रमुखों को इन सभी सेवा और स्थानांतरण दिशा-निर्देशों का फील्ड स्तर पर कड़ाई से अनुपालन कराने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak