भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली इलाके में पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई के सरकारी बंगले में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को अजय विश्नोई ने खुद पकड़ लिया।
सुबह चोरी की कोशिश करते पकड़ा गया युवक
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक बंगले में चोरी की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह उस परिवार का लड़का है, जो बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
चोरी के सामान और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने किस सामान को चोरी करने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना बाकी हैं।
