khabar abhi tak

टीटीई एवं आरपीएफ की तत्परता से काशी एक्सप्रेस में 13 वर्षीय बालक को मिली सहायता

जबलपुर। भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में  ट्रेन संख्या 15018 में अकेले यात्रा कर रहे 13 वर्षीय बालक को सहायता उपलब्ध कराने में  जबलपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान 13 वर्षीय बालक नोमान हुसैन  बी-1 कोच के दरवाजे के पास मिला। बालक की कम आयु एवं अकेले यात्रा करने की स्थिति को देखते हुए ट्रेन में कार्यरत टिकट चेकिंग स्टाफ श्री सेवाराम झरिया ने उसकी सहायता की। पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि वह अकेले मुंबई जा रहा है। उसने यह भी बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के साथ रहता है। बालक के अनुसार, वह काम के सिलसिले में मुंबई जा रहा था।

मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वाणिज्य नियंत्रक अमित चंसौरिया ने नरसिंहपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बालक के संबंध में आवश्यक जानकारी दी, जिससे आगे की कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित किया जा सका। इसके पश्चात बालक को आरपीएफ स्टाफ मोहनलाल मिश्रा के सुपुर्द किया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ  की सजगता एवं वाणिज्य नियंत्रक द्वारा समय पर सूचना दिए जाने से बालक को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। यह घटना रेल कर्मचारियों की सतर्कता, मानवीय संवेदनशीलता एवं विभागीय समन्वय का उदाहरण है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak