khabar abhi tak

जबलपुर में गोहलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, दो गाडिय़ां जब्त

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने आनंद नगर पानी की टंकी के पास से शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए दो गाडिय़ां जब्त की है। पुलिस अब आरोपियों से शहर में हुई चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

                         पुलिस के अनुसार गोहलपुर थाना में सुजान मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि अज्ञात चोर एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसटी 2426 सरदार एजेंसी के पास घर से चोरी कर लिया है। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का आदिवासी छात्रावास के पास आनंद नगर में चोरी की स्कूटी लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भाग निकला, जिसका पीछा करते हुए पुलिस ने पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपना नाम समीर उर्फ गोला पिता खुर्शीद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी टेढ़ी नीम हनुमानताल बताया। वाहन संबंधी कागजात पूछने पर कोई जानकारी नही दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर  उक्त स्कूटी एक माह पूर्व अपने एक 16 वर्षिय मित्र से 2500 रुपए में खरीदना बताया । और सघनता से पूछताछ करने पर उपरोक्त 16 वर्षिय मित्र के साथ मिलकर एक यामहा आर 15 गढ़ा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त मोटर साइकिल पंचवटी स्कूल के पीछे से बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से गोहलपुर से चुराई हुई स्कूटी एमपी 20 एसटी 2426 एवं आरोपी की निशादेही पर गढा से चुराई हुई याम्हा मोटर साइकिल ओ.डी. 07 एजी 2341 जप्त करते हुये आरोपी को थाना  गोहलपुर मे पंजीबद्ध अपराध क्र 158/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे गिरफ्तारी शुमार करते हुये 16 वर्षिय साथी की तलाश जारी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak