जबलपुर। गोहलपुर में दो बालकों सहित तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस लाख कीमत के 9 दोपहिया जब्त किए हैं।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आनंद नगर बस स्टाप के पीछे एक बिना नंबर की यामहा एफ जेड मोटर साइकिल लिए तीन लड़के खड़े होने पर छापा मारा गया था। मोटर साइकिल बेचने की कोशिश की जा रही थी। गोहलपुर की टीम ने देखा कि तीन लडके बिना नंबर की यामहा एफ जेड गाड़ी लिए थे, जो पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके लड़कों को पकड़ा। पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम फैजान खान उर्फ फिज़्जू एवं दो ने अपने नाम तथा अपनी उम्र 17-17 वर्ष बतायी। मौके पर वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास मे न होना बताया। वाहन चोरी का होने के संदेह पर तीनो को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त याम्हा वाहन को सिविल लाईन क्षेत्र से चुराना स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गोहलपुर, लॉर्डगंज, ओमती, ग्वारीघाट, कोतवाली से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। 8 वाहन चुराकर अहमद नगर मे झाडियों में छिपाकर रखना बताया।
