जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (PCCM/WCR) अरविंद कुमार रजक द्वारा 09 सितम्बर 2026 को मैहर रेलवे स्टेशन, मालगोदाम एवं क्षेत्र में स्थित विभिन्न रेल आधारित वाणिज्यिक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार, माल परिवहन को बढ़ावा देना तथा रेलवे एवं व्यापारिक हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर (Sr.DCM/Jabalpur) शशांक गुप्ता भी उपस्थित थे।अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा
मैहर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूरा करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
व्यापारियों से चर्चा एवं मालगोदाम का निरीक्षण
मैहर मालगोदाम में व्यापारियों एवं हितधारकों के साथ बैठक कर माल परिवहन से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। मालगोदाम के सुधार एवं उन्नयन के स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकाधिक माल को रेल मार्ग से परिवहन के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
सीमेंट उद्योग से रेल माल परिवहन को बढ़ावा
KJS Cement Plant के अधिकारियों के साथ रेलवे साइडिंग की कनेक्टिविटी एवं रेल परिवहन को सुगम बनाने के संबंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त UltraTech Cement Plant एवं KJS Cement Plant Yard का निरीक्षण कर रेक संचालन, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था एवं यार्ड की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। अधिकारियों को वैगन डिटेंशन कम करने, रेकों की त्वरित हैंडलिंग एवं माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, व्यापारियों की सुविधा, माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने तथा सीमेंट उद्योग से रेल माल यातायात को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

