khabar abhi tak

MEMU ट्रेन से शराब की तस्करी, दमोह के घटेरा स्टेशन पर 150 पाव के सथ युवक पकड़ाया

दमोह. कटनी रेल मार्ग के घटेरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह मेमो ट्रेन से अवैध शराब लाते एक युवक को पकड़ा गया। युवक के पास से 150 पाव शराब जब्त की गई। सूचना मिलने पर बनवार पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बांदकपुर से ट्रेन में रखकर लाया था शराब

पुलिस के मुताबिक, घटेरा निवासी अर्जुन पिता दुर्जन सिंह बांदकपुर की बिल्थरा दुकान से करीब 150 पाव शराब लेकर मेमो ट्रेन से घटेरा आ रहा था। इसकी जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को मिली।

ट्रेन पहुंचते ही पकड़कर पुलिस को दी सूचना

संगठन के सदस्यों ने बनवार पुलिस को सूचना दी। ट्रेन के घटेरा स्टेशन पहुंचने पर युवक को पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे स्टेशन के बाहर लाया गया और उसके पास से शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शराब कहां ले जाई जा रही थी और इसे लेकर आगे क्या किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसे घटेरा रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ पकड़े जाने का पहला मामला बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak