खबर है कि इस शिकायत के संबंध में EOW ने हाल ही में शिकायतकर्ता को पत्र भेजा था। इसमें पूर्व अधिकारी की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज जांच में मदद के लिएEOW मुख्यालय भोपाल बुलाया गया था। बीते मंगलवार को रमाकांत कौरव EOW मुख्यालय पहुंचे और जांच अधिकारी को वेदप्रकाश से जुड़ी कई संपत्तियों और उनसे जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये संपत्तियां पूर्व अधिकारी ने भ्रष्टाचार से कमाई गई आय से बनाई हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। खबर है कि EOW द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रमाकांत कौरव की शिकायत पर पूर्व IAS अधिकारी वेदप्रकाश के खिलाफ लोकायुक्त में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ग) के तहत FIR (क्रमांक 0255 वर्ष 2022) पहले से दर्ज है। इस मामले में भी जांच चल रही है। अब आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी शिकायत में EOWद्वारा शिकायतकर्ता से जानकारी और दस्तावेज मिलने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर है। शिकायतकर्ता ने संबंधित संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।