जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन का भीमसेन जंक्शन स्टेशन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा 10 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी।
भीमसेन जंक्शन स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव
गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जंक्शन चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 9 सितम्बर 2026 से जबलपुर से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए 10 सितम्बर से भीमसेन जंक्शन स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 06:40/06:42 बजे ठहराव रहेगा।
