khabar abhi tak

दोस्त को घर छोडऩे जा रहे नाबालिग को घेरकर मारे चाकू, हनुमानताल क्षेत्र में घटना

जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत पंचकुईया छोटा मैदान के पास बीती रात एक बजे के लगभग बदमाशों ने रिहान हुसैन नामक नाबालिग को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे रिहान के पैरों में गंभीर चोटें आई। हमला उस वक्त किया गया है, जब वह अपने दोस्त को छोडऩे के लिए घर जा रहा था। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                     पुलिस के अनुसार रजा चौक निवासी रिहान हुसैन उम्र 17 वर्ष कारपेंटर का काम करता है। बीती रात एक बजे के लगभग अपने दोस्त गुलफाम, अहमद, नौशाद के साथ नया मोहल्ला चाय पीने गया था। जहां से सभी दोस्त अपने अपने घर के लिए निकल गए। वहीं रिहान दोस्त नौशाद उर्फ छोटू को मदार छल्ला उसके घर छोडऩे के लिए जा रहा था। दोनों जब पंचकुईया से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान परिचित युवक एहफाज व अन्य युवक मिल गए। जिन्होने रोककर रुपयों की मांग शुरु कर दी। रिहान ने रुपए देने से मना किया तो एहफाज व उसके साथियों ने घेरकर रिहान पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में रिहान के पैरों में चोट आई और वह गिर गया, रिहान पर हमला होते देख दोस्त नौशाद चीख पड़ा, शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायल रिहान को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद एहफाज अंसारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak