जबलपुर। गढ़ा के एटीएम में एक महिला का मशीन में कार्ड फंसते ही उसकी मदद करने का बहाना करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया और उसका खाता खाली कर दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। गढ़ा पुलिस ने बताया कि धनवंतरीनगर की रहने वाली सुनिता भानू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि त्रिपुरी चौक के पास गढ़ा में लगे एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालते समय उसका कार्ड फस गया था। उस समय एक व्यक्ति उसके पीछे खड़ा था। उसने कार्ड निकालने में उसकी मद्द करने लगा तथा बोला कि एटीएम का पिन नम्बर डालने पर कार्ड निकल जायेगा। उसने एटीएम का पिन नम्बर डाला, जो उक्त व्यक्ति ने देख लिया था। हाथ की सफाई दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने चोरी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। वह अपने घर चली गयी थी। शाम लगभग 7 बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आये कि उसके बैंक अकाउण्ट में 1931 रूपये शेष हैं। उसे ध्यान आया कि एटीएम में मिले व्यक्ति ने उसका कार्ड एटीएम बदल लिया था। वह एसबीआई बैंक जाकर बैंक स्टेटमेंट निकलवाया पता चला कि उसके बैंक खाते से 80 हजार रूपये निकल गये हैं।
इसी तरह घमापुर में मूर्तिकार संतोष कुमार प्रजापति को अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार होने का झांसा दिया और उसके खाते में पैसे डालकर उसे अन्य को भेजने कहा। इस पर वह राजी हो गया। उस व्यक्ति द्वारा भेजे गये मोबाइल नम्बर पर बलराम लोधी नाम आ रहा था। उसने 30 हजार रूपये, 15 हजार रूपये, 30 हजार रूपये, 25 हजार रूपये कुल 1 लाख रूपये भेज दिये। बाद में उसे ध्यान आया कि उक्त मैसेज मोबाइल नम्बर धारक द्वारा स्वयं उसके साथ धोखाधड़ी कर अपने मोबाइल से खाते में पैसे आने संबंधी मैसेज भेजे गये तथा उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके खाते से रूपये ट्रांसफर करा लिये हैं।