पुलिस के अनुसार पाटन के ग्राम नुनसर में रहने वाला शंकर रजक बीती रात दस बजे के लगभग अपने दोस्त रंजीत पटेल को मोटर साइकल में बिठाकर उसके घर बिलखरवा छोडऩे के लिए निकला। शंकर जब ग्राम रानीताल से कंतोरा की ओर बढ़ रहा था, इस दौरान लोडिंग आटो क्रमांक एमपी 21 जी 2059 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटते चले गए, जिससे दोनों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ शंकर ने अपने घर में फोन किया, जिसपर परिजन भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़े आटो को जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur