khabar abhi tak

शहर में मंगलवार रात ' चोरियों की बरसात '


जबलपुर।
शहर में बारिश होने के साथ ही चोरियों की बरसात हो गई हैॅ मंगलवार रात पनागर, ग्वारीघाट और संजीवनीनगर क्षेत्रों के मकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गृहस्थी का सामान सहित जेवर नकदी पर हाथ मारा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से चोरों का सुराग लेने का प्रयास कर रही है।

पनागर पुलिस के मुताबिक निपनिया गांव के रामजी काछी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 अगस्त को दोपहर में परिवार सहित रिश्तेदारी में गौर बरेला गया था। 1 सितंबर को सुबह लगभग 5 बजे भतीजे अमित काछी ने फोन कर बताया कि रात लगभग 12 बजे आपके घर में ताला लगा हुआ था। सुबह लगभग 5 उठकर देखा घर के दरवाजे में ताला नहीं था। दरवाजा खुला था। अंदर झांककर देखा आलमारी खुली हुयी थी। कपड़े बिखरे पड़े है। सूचना पर वह घर आकर देखा घर में रखी आलमारी खुली हुयी थी। सामान बिखरा हुआ था। आलमारी तथा पेटी में रखे पत्नी के सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ी टाप्स, 1 लॉकेट, 1 बच्चे का हाय चंद्रमाा, चांदी की पायल, 1 चैन, 7 चूड़ी तथा नगदी 10 हजार रूपये नहीं थे। 

ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाली वर्षा चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 अगस्त लगभग 8 बजे अपने घर में ताला लगाकर मायके चली गयी थी। 1 सितंबर की सुबह लगभग 7 बजे पड़ौस में रहने वाली प्रिया गुप्ता ने फोन कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा है। वह बेटे समीर के साथ घर आकर देखी दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर लगी इंटेक्स कम्पनी टीव्ही नहीं थी। सामान बिखरा हुआ था। बैग में रखी चांदी की चैन, नगदी 12 हजार रूपये नहीं थे। 

संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि नवनिवेश कॉलोनी निवासी अजितेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह यूपीवीसी बिन्डो वाली कम्पनी तिलवारा में प्राईवेट काम करता है। 28 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे परिवार सहित उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गया था। 1 सितंबर को दोपहर लगभग 3-45 बजे घर वापस आये। घर के मेन गेट का ताला लगा था। घर के अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर आलमारी व दीवान का सामान बिखरा हुआ था। दीवान में रखे जेवर के डिब्बे बिखरे पड़े थे। गुल्लक टूटी पड़ी थी। दीवान में रखे सोने का 1 हार, 3 जोड़ी झुमके, 1 मंगलसूत्र, 4 कंगन, 5 अंगूठी, 1 नथ, 2 लोंग, 1 बेंदी, 1 चैन, चंादी की 5 चूड़ियां, 1 गुच्छा, 3 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बच्चे की पायल, 10 जोड़ी बिछिया, 1 करधन बच्चे का, 2 हाय चंद्रमा, 8 जोड़ी बच्चे के चूड़ा तथा नगदी 1 लाख  रूपये गायब थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak