khabar abhi tak

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


जबलपुर।
पाटन के उड़ना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की छानबीन कर रही है।

पाटन पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुरेन्द्र सिंह गौंड़ निवासी ग्राम भोंरदा ने सूचना दी कि वह मजदूरी करता है। 1 सितंबर की रात लगभग 8 बजे उसका छोटा भाई नरेन्द्र सिंह गौंड़ पिताजी को लेने उड़ना सड़क गया था, जो देर रात तक घर वापस नहीं आया। मोबाइल पर सम्पर्क करने पर बंद आ रहा था। उसे लगा कि भाई नरेन्द्र किसी दोस्त के यहंा चला गया होगा। आज सुबह लगभग 8 बजे उसे पता चला कि उसका भाई नरेन्द्र सिंह गौंड़ का ग्राम मन्नी महगंवा पेट्रोल पम्प के पास एक्सीडेंट हो गया है। वह जाकर देखा, भाई नरेन्द्र रोड़ किनारे मोटर सायकल सहित पड़ा था। उसके माथा, नाक, में चोटें थी। मोटर सायकल भी छतिग्रस्त हो गयी थी। सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट होने से आई चोटों के कारण भाई की मृत्यु हो गयी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak