khabar abhi tak

पेंशनर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर एस परिहार की ताजपोशी


जबलपुर
। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाईज एंड इंजीनियर्स के प्रांतीय उपाध्यक्ष जबलपुर निवासी आर एस परिहार को संगठन के पेंशनर्स प्रकोष्ठ का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी का फैसला फोरम के संरक्षक व्ही के एस परिहार की पूर्ण सहमति मिलने के बाद फोरम के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाह द्वारा विधिवत लिया गया।  इस विशेष उपलब्धि पर पूर्व क्षेत्र कंपनी संयोजक एसके पचौरी, सुनील कुरेले तथा आई के अग्रवाल सहित फोरम के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नए कार्यभार की शुरुआत पर अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी

​विद्युत क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभवों का लाभ फोरम को आगे बढ़ाने में पूरी तरह मिलेगा।इस नई जिम्मेदारी के साथ ही नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष को मध्य प्रदेश भर में क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की नई इकाइयां बनाने और इसके व्यापक विस्तार का पूरा जिम्मा सौंपा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak