khabar abhi tak

दुकानदार की गर्दन पर चाकू अड़ाया, लोगों ने नाबालिग को पकड़ा, दूसरा भाग गया

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
न्यू शास्त्रीनगर में शुक्रवार देर रात एक दुकानदार की गर्दन के साथ दो नाबालिग ने लूटपाट का प्रयास किया। एक नाबालिग ने दुकानदार से दबंगई दिखाते रूपए मांगे थे, जिसके शोर मचाए जाने पर उसे पकड़ लिया गया। दूसरा आरोपी नाबालिग मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि न्यू शास्त्रीनगर में चाकूबाजी की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस को अनिल निराकुरे ने बताया कि वह दुकानदारी करता है। रात लगभग 12 बजे अपनी न्यू शास्त्रीनगर स्थित किराना दुकान में था। तभी बड़ा पत्थर में रहने वाला नाबालिग मोटर सायकल से आये और बीड़ी का बंडल (कट्टा) मांगे। उसने बीड़ी का बंडल दिया एवं बीड़ी के पैसे मंागे तो दोनों अपशब्द करते हुये उससे शराब पीने व मुर्गा के लिये एक हजार रूपये मांगने लगे। वह दुकान के बाहर आया तो एक किशोर चाकू निकालकर उसकी गर्दन में लगाकर पैसे मंागने लगा। वह चिल्लाया तो मोहल्ले के वीरेन्द्र सिंह, राहुल कटारे आकर उसे बचाये एवं एक किशोर को पकड़ लिया। दूसरा किशोर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। चाकू से उसे गर्दन में चोट आई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak