बताया गया है कि उत्तरप्रदेश से पिकअप वाहन में टमाटर लोड करके चालक अशोक यादव उम्र 35 वर्ष व क्लीनकर राकेश यति उम्र 38 वर्ष नागपुर मंडी जाने के लिए निकले। देर रात तीन बजे पिकअप वाहन सिहोरा के पहरेवा तिराहा से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान दो पहिया वाहन चालक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से टमाटर सड़क पर बिखर गए, वहीं चालक व परिचालक केबिन के अंदर ही फंसे रहे। राह चलते वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन में फंसे चालक व क्लीनर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका।