khabar abhi tak

बेटियां चाचा के घर खेलने गईं मां फंदे पर लटकी, मौत


जबलपुर।
तिलारा के जोधपुर टोला में रह रही सरस्वती नरेती की दो बेटियां शनिवार की सुबह खेलने अपने चाचा के घर गई थी, तभी सूनेपन का फायदा उठाकर मां ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि जोधपुर टोला के स्कूल मोहल्ला में रहने वाले मनीराम मरावी ने सूचना दी कि उसकी बहन सरस्वती नरेती की शादी 5 वर्ष पहले अक्षय नरेती से रेंगा झोरी बरगी में हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी। बहन की 2 बेटियां हैं। बहन की मानसिक स्थिति लगभग एक वर्ष से ठीक नहीं थी। किसी को कुछ भी बोल देती थी। उसकी बहन सरस्वती व दोनों भांजियां रक्षाबंधन के बाद से ही उसके साथ जोधपुर पड़ाव में ही रह रही थी। शनिवार सुबह लगभग 6-30 बजे दोनों भांजियां खेलने के लिये चाचा मिहिलाल बरकड़े के घर चली गयीं थीं। वह निस्तार के लिये घर के बाहर चला गया था। बहन सरस्वती घर पर अकेली थी। कुछ समय बाद घर वापस आया देखा बहन सरस्वती सीलिंग में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फासी पर लटकी थी। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak