khabar abhi tak

बस और कार की भिड़ंत, 3 की मौत, गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया पर हुआ हादसा

सागर. एमपी सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई।

हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

मृतकों की हुई पहचान

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान कर ली है. मृतकों में  निर्मल उर्फ मुन्ना जैन (62 वर्ष), निवासी- रामपुरा वार्ड, प्रशांत जैन (46 वर्ष), पिता- रमेशचंद्र जैन, निवासी- रामपुरा वार्ड, विकास (43 वर्ष), पिता- जगदीश कुमार, निवासी- हरियाणा

खंती में उतरी बस, ड्राइवर मौके से फरार

टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खंती में चली गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak