khabar abhi tak

विंध्याचल एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह तक चलेगी, भोपाल नहीं जायेगी, ये है कारण

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन को आगासौद और बीना के बीच जोडऩे के लिए चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में पहले घोषित बदलावों में रेलवे ने आंशिक संशोधन किया है। रेलवे ने मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, शॉर्ट ओरिजिन और आंशिक रद्दीकरण से संबंधित संशोधित आदेश जारी किया है। जिसके तहत 9 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस का संचालन दमोह तक ही किया जाएगा। दमोह-भोपाल के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दमोह से शुरू होगी और भोपाल-दमोह के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

भोपाल-जोधपुर का बदला मार्ग

ट्रेन 14814 भोपाल-जोधपुर का 1 से 15 अक्टूबर तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। पहले ट्रेन भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी जंक्शन-नागदा जंक्शन-कोटा होकर चलने वाली थी। अब यह भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी जंक्शन-रुठियाई जंक्शन-कोटा मार्ग से चलेगी। इस अवधि में ट्रेन के 15 फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन 14813 जोधपुर-भोपाल भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।बीना-ग्वालियर ट्रेन भी 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी। ट्रेन मकरोनिया से दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और बीना स्टेशन न आकर फ्लाईओवर के रास्ते आगे जाएगी। इस अवधि में ट्रेन के 26 फेरे होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak