![]() |
| एआई आधारित फोटो |
जबलपुर। चरगवां में एक परिवार में मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद ऐसा हुआ, जिसमें पति ने अपनी पत्नी के हाथ से बेलन छीनकर उसके सिर पर दे मारा। आगबबूला हुए बेटे ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चरगवां पुलिस ने बताया कि सेंट्रल बैंक के सामने रहने वाले श्रेयांश सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता अजय सैनी चरगवां प्राईवेट बस में काम करते हैं। मां सरकारी स्कूल मेें खाना बनाने का काम करती है। 18 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे उसकी मां घर में खाना बना रही थी। तभी पिता अजय सैनी आकर बाहर के गेट का ताला पूछने लगे। ताला नहीं मिलने पर मां मंजू सैनी के साथ अपशब्द कहने लगे। मां ने अपशब्द देने से मना किया तो पिता ने मां के हाथ से बेलन लेकर मारपीट कर सिर में चोट पहुचा दी। मौके पर दोबारा ताला छिपाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसी तरह पनागर में रहने वाले विक्की बर्मन ने शिकायत दर्ज कराई कि वह छात्र है। अपने साथी शनि साहू के साथ शुक्रवार रात घर लौट रहा था। तभी रैपुरा के पास पवन केवट उर्फ भोला केवट एवं लेगन विश्वकर्मा मिले, जो शराब पीने पैसा मांगने लगे। पैसा नहीं देने पर दोनों ने मारपीट की।
अन्य मामने में प्रेमसागर रोड पर रहने वाले पारसी अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के सामने रहने वाला राज शिवहरे अपनी कार अपने घर के सामने न खड़ी करके प्रतिदिन उसके घर के सामने खड़ी करता है। इसका विरोध करने पर राज ने उसके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
