khabar abhi tak

बिलहरी ड्रीम होम्स कालोनी में केंट विधायक अशोक रोहाणी गणेश उत्सव में शामिल हुए, की आरती-पूजन (देखें वीडियो)

जबलपुर. केंट क्षेत्र के विधायक श्री अशोक रोहाणी 18 सितम्बर शुक्रवार की शाम बिलहरी स्थित ड्रीम होम्स कालोनी में स्थानीय निवासियों द्वारा स्थापित की गई भगवान श्री गणेश प्रतिमा के पूजन समारोह में भाग लिया. इस दौरान श्री रोहाणी ने आरती-पूजन किया. श्री रोहाणी ने क्षेत्रीयजनों के इस धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की.

इस दौरान श्री सौरभ गोयल, बहिन कृष्णा चौधरी पार्षद, आशीष चौधरी, महेश पासी, छाया, राय, मंजू शर्मा कृति शुक्ला, वर्षा बाथरे, ज्योति शिवहरे ऊर्मिला पटेल, नमिता यादव, उपमा पटेल, नीलम, शिखा, सारिका गुप्ता, कृष्णा चौकसे, मनीषा, इंदु शुक्ला सहित सभी महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया. आरती पूजन कार्यक्रम का संचालन बीएन शुक्ला,और आभार विनोद कुमार राय ने व्यक्त किया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak