khabar abhi tak

ब्रेकिंग:तेंदूखेड़ा में कारोबारी संजू शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,जबलपुर में भी हड़कंप



जबलपुर। नरसिंहपुर जिले की तहसील तेंदूखेड़ा में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की अचानक आमद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने स्थानीय व्यवसायी संजू शर्मा के ठिकानों पर दबिश देकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। टीम ने संजू शर्मा के लिए काम करने वाले अन्य लोगों पर भी दबिश दी है।  उल्लेखनीय है कि संजू शर्मा के जो कारोबारी पार्टनर है वह जबलपुर में भी है और जबलपुर में भी उनका कारोबार लगातार फैल रहा है। इस कार्रवाई के बाद से बाजार और व्यापारिक वर्ग में खलबली का माहौल बन गया। टीम के सदस्यों ने कारोबारी के परिसरों में पहुंचकर हर उस पहलू की जांच शुरू की जिसका संबंध लेन-देन से जुड़ा है। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई के चलते इलाके के लोग चौंक गए और जगह-जगह इसी विषय पर अटकलें शुरू हो गईं।जांच दल ने कारोबारी के वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों से जुड़े कागजात और विभिन्न बैंकों में संचालित खातों की सूक्ष्मता से पड़ताल शुरू कर दी है। परिसरों में घंटों चली इस प्रक्रिया के दौरान टीम ने महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। स्थानीय स्तर पर अचानक हुई इस दस्तक के बाद कई तरह के अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं, जिनका स्पष्ट ब्योरा अभी तक सामने नहीं आया है। बाजार से लेकर प्रशासनिक हलकों तक इस बात को लेकर हलचल तेज है कि आखिरकार इस पड़ताल की असली वजह और इसका आगामी असर किस दिशा में जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak