khabar abhi tak

एमपी : 161 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द, आपराधिक केस, विभागीय जांच चल रही, अब कार्यवाहक पद पर काम करेंगे

भोपाल. प्रमोशन नीति 2026 के तहत पुलिसकर्मियों की पदोन्नतियां की गई थीं। जांच में सामने आया कि इन पर आपराधिक मामले चल रहे है। साथ ही, विभागीय जांच भी चल रही है। इनमें उप निरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों शामिल हैं। 

पुलिस मुख्यालय से सोमवार, 31 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।  भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित पुलिसकर्मियों को पहले की तरह कार्यवाहक पद पर रखा जाएगा। पुलिस मुख्यालय के फैसले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका लगा है।

13 और 20 जुलाई को एसआई और निरीक्षक का हुआ था प्रमोशन

यह आदेश डीजीपी कैलाश मकवाना के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। 20 जुलाई 2026 को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति किया गया था। जबकि 13 जुलाई 2026 को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया था। यह दोनों प्रमोशन अब रद्द कर दिए गए हैं। 

आईपीएस निरंजन बी. वायंगणकर बने एडीजी

मध्यप्रदेश सरकार ने 1999 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निरंजन बी.  वायंगणकर का प्रमोशन किया गया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। आदेश के मुताबिक, वायंगणकर वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिरीक्षक साइबर के पद पर पदस्थ हैं। प्रमोशन के बाद उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak