khabar abhi tak

जबलपुर में अवैध शराब के अड्डे पर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, हनुमानताल के बाबा टोला क्षेत्र में घटना, देखे वीडियो

 



जबलपुर। हनुमानताल थानान्तर्गत बाबाटोला क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के अड्डे पर आज दोपहर दो बजे के लगभग दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें सूरज चौधरी व भूरा चौधरी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में सूरज की मौत हो गई। वहीं भूरा चौधरी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर भूरा की हालत भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                   बताया गया है कि हनुमानताल के बाबा टोला क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध रुप से कच्ची शराब बेची जा रही है। दिनभर शराब के अड्डे पर असामाजिक तत्वों का आनाजाना लगा रहता है। आज दोपहर दो बजे के लगभग क्षेत्र के सूरज चौधरी व भूरा चौधरी का शराब के अड्डे पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने सूरज व भूरा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, हमले में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूरा के शरीर पर गंभीर चोटें आई। सूरज व भूरा पर हमला होते देख क्षेत्रीय लोगों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई, देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। हमले की खबर मिलते ही सूरज व भूरा के परिजन भी पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज व भूरा चौधरी को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने भूरा चौधरी की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा, जिनका कहना था कि लम्बे समय से यहां पर अवैध रुप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना को लेकर एनएसयूआई के नेता विजय रजक का कहना था कि यहां पर कच्ची शराब बेची जा रही थी, जिसके चलते यह घटना हुई है। 

किसी ने मदद नहीं की-

वहीं घटना को लेकर सूरज व भूरा के परिजनों का कहना था कि हमला किया जा रहा था लेकिन किसी ने मदद नहीं की। जबकि वहां पर कई लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यहां पर तारा नामक महिला द्वारा कच्ची शराब बेचने का कारोबार करती रही।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak