khabar abhi tak

स्कूटी को टक्कर मारते हुए घसीटते हुए ले गई बस, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी गंभीर

सतना। सतना के उचेहरा में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेज गति से आ रही बस ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मारकर घसीट डाला। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं महिला को गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 
                           पुलिस के अनुसार इचौल निवासी धीरज कुशवाहा अपनी पत्नी सुनीता व बेटे अयांस को लेकर स्कूटी से अपनी ससुराल जसो जाने के लिए निकले, जब वे उचेहरा से मैहर की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान सहस्रबाहु ढाबा के सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही स्कूटी सवार परिवार गिरकर फंस गया, जिसे बस चालक घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, हादसे को देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई, कुछ लोगों ने पीछा करते हुए बस को रोक लिया। इसके बाद तीनों को निकालकर शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद पिता व पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला सुनीता की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सतना के जिला अस्पताल रेफर किया। 

करीब 30 फीट घसीटते ले गई बस

बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज करीब 30 फीट घसीटते सड़क के किनारे फेंका गया। वहीं बेटा अयांस भी घिसटते हुए बस के साथ करी 25-30 फीट आगे बढ़ गया। बस के टायर के नीचे आ गया। पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak