पुलिस के अनुसार अर्जुन बीती दोपहर घर से गुटखा लेने के लिए निकला, रास्ते में संजय गांधी अस्पताल देखा तो पहुंचकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अर्जुन को गिरते देख लोगों में चीख पुकार मच गई, तत्काल कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने भरती कर इलाज शुरु कर दिया, हालत को देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन आज अपरान्ह तीन बजे के लगभग अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अर्जुन की मां अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में काम करती हैं। जानकारी के अनुसार, अर्जुन भी एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी का काम करता था। पुलिस को यह जानकारी लगी है कि अर्जुन टीबी का मरीज भी था। उसने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग क्यों लगाई, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
रीवा। रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदे युवक अर्जुन की आज अपरान्ह तीन बजे के लगभग मौत हो गई। कूदने के बाद घायल अर्जुन को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया था। अर्जुन द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।
Tags
madhya pradesh