इस संबंध में अधारताल पुलिस ने बताया कि कुख्यात बदमाश विवेक उर्फ चूहा पांडे क्षेत्र के निखिल रजक पर देसी पिस्टल की बट से प्राणघातक हमला किया था, इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। चूहा पांडे के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 का इनाम घोषित किया गया था। आज पुलिस को खबर मिली कि चूहा आंनद नगर व कटरा क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है, जिसपर अधारताल पुलिस की टीमों ने क्षेत्र में घेराबंदी कर जाल बिछाया जिसमें चूहा पांडेय फंस गया। पुलिस का कहना है कि चूहा के खिलाफ अधारताल सहित विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट सहित अन्य गतिविधियों से जुडे करीब 25 मामले दर्ज है। चूहा पांडेय के पकडऩे जाने के बाद पुलिस उसे थाना लेकर आई, इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
Tags
jabalpur