khabar abhi tak

जबलपुर : शहपुरा-भिटौनी रोड पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए

जबलपुर. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के के शहपुरा (भिटौनी) टोल पर अस्थायी रूप से टोल टैक्स की वसूली को बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि टोल टैक्स वसूलना बंद किया जाए। पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह ने यह फैसला शहपुरा रेलवे ब्रिज क्षतिग्रस्त होने और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते लिया है।

भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूरा करने के निर्देश

मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। उन्होंने भोपाल-इंदौर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं हो। उन्होंने उज्जैन-झालावाड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज लाने के निर्देश दिए।

दिसंबर तक जबलपुर रिंग रोड का चौथ पैकेज पूरा करें

उन्होंने जबलपुर रिंग रोड के 4 पैकेज दिसंबर 2026 तक पूरे करने का लक्ष्य तय किया। साथ ही, पांचवां पैकेज जून 2027 तक पूरा करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि जबलपुर-दमोह मार्ग की मरम्मत तत्काल शुरू करें। उज्जैन-गरोठ मार्ग की निर्माण गुणवत्ता की जांच करें। पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह ने बारिश में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता, रखरखाव और सुरक्षा पर विशेष फोकस करने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak