पुलिस के अनुसार खितौला तिराहा के समीप नाला में आज सुबह कुछ लोगों एक युवक की लाश पानी में उतराते हुए देखी, जिसकी सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने पानी से लाश को निकलवाया, देखा तो मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने युवक की हत्या के बाद लाश को नाला में फेंक दिया है ताकि इसे आत्महत्या समझा जाए। युवक पीले रंग की शर्ट पहने है, सिर व माथे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है। पुलिस द्वारा शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। पुलिस द्वारा आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाल रही है, वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जबलपुर। सिहोरा में एक युवक की हत्या कर लाश को खितौला तिराहा के समीप नाले में फेंक दी गई। आज सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिसको खबर दी। लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर शिनाख्त कराई लेकिन किसी ने पहचान नहीं की।
Tags
jabalpur