khabar abhi tak

नगर निगम का इंतजाम: अवकाश के दिनों में भी जमा होगा संपत्तिकर,कब तक मिलेगी छूट

जबलपुरनगर निगम प्रशासन ने करदाताओं को राहत देते हुए आगामी सभी अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों के कैश काउंटर पूरी तरह खुले रखने का निर्णय लिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, राजस्व प्रभारी डॉ. सुभाष तिवारी और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहरवासियों से इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया है। शहर के नागरिकों को 30 सितंबर तक बकाया संपत्ति कर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की विशेष रियायत दी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल शुल्क में 25 प्रतिशत छूट का अहम प्रावधान लागू किया है। अधिकारियों के मुताबिक कार्यदिवसों में व्यस्त रहने वाले कामकाजी लोग अब अवकाश के समय बिना किसी परेशानी और कतार के अपने टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। ​इस व्यवस्था से नागरिकों को समय सीमा समाप्त होने से पहले आर्थिक बचत करने का सीधा मौका मिलेगा। जल कर में मिलने वाली रियायत से बुजुर्गों पर आर्थिक भार कम होगा। सभी संबंधित केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि करदाताओं को रसीद प्राप्त करने में कोई तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन न आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak